सोशल मीडिया आज हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग बन चुका है, जितना जरूरी आज हमारे लिए स्मार्टफोन है, इंटरनेट है ठीक उतना ही जरूरी सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, लिंकडइन, पिंटरेस्ट आदि सोशल साइट्स भी है। आज लोग अपनी छोटी से छोटी और महत्वपूर्ण से महत्वपूर्ण बात सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं और यह लोगों से संपर्क करने का आसान, सस्ता और सुलभ माध्यम भी है। यही कारण है कि लोग आज इंटरनेट और सोशल साइट्स का सदुपयोग करके ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी सेवाएं वस्तुएं व उत्पाद पहुंचाना चाहते है लेकिन आज हम देखते हैं सोशल मीडिया का जितना सदुपयोग हो रहा है उससे कहीं अधिक उसका दुरुपयोग भी हो रहा है बहुत सारे सोशल क्राइम हो रहे हैं।
लोगों की निजी जिंदगी को सोशल साइट के माध्यम से सार्वजनिक किया जा रहा है। यह बहुत घातक है हमारे जीवन के लिए, हमारी निजता के लिए और हमारे सम्मान के लिए।
खैर हम बात कर रहे हैं समय की जो सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है लेकिन आज समय का दुरुपयोग करने का सबसे बड़ा माध्यम भी सोशल साइट्स और इंटरनेट ही है लोग इन चीजों का सदुपयोग करने की जगह उसका अधिकाधिक दुरुपयोग कर रहे हैं और साथ ही अपने बहुमूल्य समय का भी नाश कर रहे हैं। आज हम देखते हैं जितना अधिक प्रचार प्रसार बुरी चीजों का और जितनी तेजी से होता है उतना अधिक तेजी से अच्छी चीजों का,अच्छे आईडियाज का,अच्छी योजनाओं का,अच्छे कार्यों का कभी नहीं हो पाता। उसका कारण यह है की लोग सकारात्मक चीजों से ज्यादा नकारात्मक चीजों में रूचि अधिक लेते हैं यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारी अधिकतर युवा पीढ़ी इसी सोशल साइट्स और इंटरनेट की दुनिया में अपना समय और अपना जीवन बर्बाद करने में लगे हुए हैं वे चाहे तो इसी इंटरनेट का उपयोग करके बहुत सारी चीजें है जो सीख सकते हैं और उन्हें अपनी आमदनी का जरिया बना सकते हैं। लेकिन अफसोस कि लोग इन चीजों पर ध्यान ना दे कर फालतू में अपने आप को ज्ञानी सिद्ध करने की कोशिश में लगे रहते हैं जिसका कोई भी अर्थ नहीं निकलता।
आज सबसे ज्यादा लोग फेसबुक और व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं अपने आइडियाज अपनी बातें इन्हीं के माध्यम से लोगों तक पहुंचाते हैं लेकिन उनका असर ना के बराबर दिखता है लोगों पर उनका असर होता ही नहीं है यदि होता भी है तो सिर्फ 2 या 4 दिन तक उसका ट्रेंड चलता है उसके बाद सभी उसे भूल जाते हैं फिर किसी नई चीज का ट्रेंड चलता है और लोग उसमें अपना समय गवाने लगते हैं यह बहुत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारी युवा पीढ़ी इन सब चीजों को नहीं समझती और कोई समझाने की कोशिश करें तो उसे मूर्ख सिद्ध करके अपने आप को बहुत बड़ा महाज्ञानी बताने का प्रयास करते हैं मेरी गुजारिश है आपसे कृपया कर अपने समय का,अपने जीवन का सदुपयोग करें और कुछ ऐसा करें जिससे आपके क्षेत्र में खुशहाली आए लोगों को सुविधाएं मिले, लोग आपकी इज्जत करें। सिर्फ सोशल मीडिया के माध्यम से बातें करने आईडिया देने से कुछ नहीं होगा आपको जमीनी स्तर पर काम करना होगा।
आप देश नहीं बदल सकते इसलिए उसकी चर्चा में समय न गवाएं,आप अपने गांव,अपने कस्बे,अपने आसपास के माहौल को जरूर बदल सकते हैं इसलिए सिर्फ उसी की चर्चा करें,उसी पर काम करें और जो करते हैं उसकी चर्चा करें,जो करने वाले हैं उसका बखान करने का कोई मतलब नहीं है।।
इस लेख के साथ मैंने एक फोटो लगाया है जिसमें एक लड़की है जो स्टूल पर बैठी हुई है,उसने फेसबुक के एक पेज पर इस फोटो को शेयर किया,अब वह वास्तविकता में लड़की की आईडी है या नहीं यह कोई नहीं जानता लेकिन उसमें उस लड़की ने कहा की आप इस फोटो को लाइक कमेंट और शेयर करें मैं आपको अपना नंबर दे दूंगी और मूर्ख युवा लोग बिना अपना दिमाग इस्तेमाल किए उस फोटो को अलग-अलग ग्रुप्स में, अपनी आईडी पर, अलग-अलग पेजों पर शेयर कर रहे हैं लाइक कर रहे हैं कमेंट कर रहे हैं और आलम यह है की इस फोटो को 10 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं लगभग सवा लाख लोग कमेंट कर चुके हैं और लगभग इतने ही लोग इस फोटो को शेयर कर चुके हैं इससे सिद्ध होता है कि लोगों की मानसिकता क्या है?लोग क्या चाहते हैं,लोग कितने फालतू है? और किस कदर अपना समय अपना जीवन बर्बाद करने में लगे हुए हैं।।
साथियों अपना कीमती समय इन व्यर्थ की चीजों में न गंवाएं,क्योंकिं जीवन और समय बहुत कीमती है इसका सदुपयोग करें और अपना, अपने परिवार का ओर अपने देश का भविष्य सुधारने में सहयोग करें।।
जय हिंद
भारत माता की जय



0 Comments